लखनऊ के LU से एफिलिएटेड टेक्नो ग्रुप ऑफ हायर स्टडीज में मंगलवार को कई छात्र-छात्राओं ने अपनी कॉलेज लाइफ की शुरुआत की। BCA, BBA, BAJMC, B.Com जैसे कई अन्य कोर्स में एडमिशन लेकर स्टूडेंट्स 11 अगस्त को टेक्नो के इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल हुए। जहां उन्हें टेक्नो ग्रुप की फैकल्टी और कॉलेज कैंपस के बारे में जानकारी दी गई।

छात्रों के नए सफर की शुरुआत के मौके पर 2002 बैच के IAS अधिकारी समीर वर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टेक्नो ग्रुप के चेयरमैन Er. R. K. Agarwal ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी कॉलेज यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण इंडक्शन प्रोग्राम को दो हिस्सों में रखा गया। इसका आयोजन सुबह और शाम, दो अलग-अलग समय पर किया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हो सकें। इंडक्शन प्रोग्राम ने नए छात्रों को कॉलेज के माहौल को समझने और अपने नए सफर की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करने का मौका दिया।



