दृष्टि कपूर: संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती और महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलिमहापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार और सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं। प्रदेशभर में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और सामाजिक न्याय के कार्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।सीएम योगी ने यह भी ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में जहां-जहां बाबा साहेब की मूर्तियां लगी हैं, सरकार उन मूर्तियों की सुरक्षा की व्यवस्था करेगी। प्रतिमाओं पर छत, बाउंड्री वॉल और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। . विधायक ने किया प्रतिमा स्थल का निरीक्षण सरोजनीनगर ब्लॉक में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और वीरांगना उदा देवी पासी की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य का विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष समाज को समानता और न्याय का पथ दिखाता है। विधायक ने विश्वास जताया कि ये प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की अमिट धरोहर सिद्ध होंगी। माल क्षेत्र में शोभायात्रा और माल्यार्पण क्षेत्र में बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। नारायणपुर में बाबा प्रेरणा स्थल पर जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बीरेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर सभी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।युवाओं की भागीदारीआंबेडकर जयंती पर 13 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे मरीन ड्राइव से आंबेडकर पार्क तक ‘भीम पदयात्रा’ निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र की ओर से निकाली गई इस पदयात्रा में लखनऊ विश्वविद्यालय समेत 8 विश्वविद्यालयों के करीब 1400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य डॉ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से युवाओं को अवगत कराना था।
सरकार की नई पहल
योगी कैबिनेट ने हाल ही में 403 करोड़ रुपये की ‘डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ को मंजूरी दी है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 10 स्मारकों का विकास किया जाएगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, कबीर, ज्योतिबा फुले समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लखनऊ के ऐशबाग में 1.34 एकड़ क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र भी बन रहा है। यहां 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी और बाबा साहब की पवित्र अस्थियों का कलश भी दर्शनार्थ रखा जाएगा।



