HomeUncategorizedराष्ट्रीय नन्द समाज के नेतृत्व में अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद पर सामाजिक सम्मेलन...

राष्ट्रीय नन्द समाज के नेतृत्व में अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद पर सामाजिक सम्मेलन एवं विशाल संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

हरदोई। मंगलवार को जनपद के माधोगंज के ग्राम बघौड़ा में राष्ट्रीय नन्द समाज के नेतृत्व में भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार का अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद पर सामाजिक सम्मेलन एवं विशाल संगोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय नन्द समाज अंशुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय नंद समाज के जिला संगठन के पदाधिकारी गण एवं जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि अनिल कुमार वर्मा को अंग वस्त्र पहना कर तथा तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। ।
मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार वर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नन्द समाज एवं प्रदेश का समिति सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न एवं महान जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी द्वारा पिछडे अति पिछड़े शोषित वंचित समाज के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के प्रति अभुतपूर्व अविस्मरणीय संघर्ष एवं योगदान एवं उपलब्धियां को व्याक्खित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। आज देश को 75 साल आजाद हुए हो गया लेकिन सेन समाज को ना तो राजनीति मैं हिस्सेदारी मिली और ना ही कोई सम्मान मिला मिली तो सिर्फ अपमानजनक बातें ठाकुर पवन सेन ने युवाओं को शिक्षा रोजगार उद्यम तथा राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरुक करते हुए युवाओं को कर्पूरी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा समाज के अंतिम पायदान के 30 केश कलाकारों को अंग वस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर केश कला सम्मान से सम्मानित किया
विशिष्ट अतिथि उपेंद्र कुमार व कुलदीप ने समाज के युवाओं को राजनीति की ओर भविष्य में आगे बढ़ाने की सलाह दी।
ठाकुर पवन सैन जिला संगठन मंत्री राष्ट्रीय नंद समाज हरदोई ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए मृदुल नंद प्रदेश संगठन महामंत्री राष्ट्रीय नंद समाज ने युवाओं को सामाजिक एकता के प्रति जागरुक करते हुए संगठन को मजबूत करते हुए समाज के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक चिंतन को व्यक्त करते हुए एकजुट होने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular