ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे द एशेज सीरीज में लगातार मिल रही हार और सभी टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन का असर अब इंग्लैंड की टीम पर साफ़ दिखने लगा है। नतीजा ये है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी आपस में ही भिड़ने लगे हैं, एशेज़ के तीसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और टीम के मेन फ़ास्ट बॉलर जोफ्रा आर्चर की आपस में ही तनातनी हो गई, और दोनों खिलाड़ियों का माथा भी काफ़ी गर्म दिखा। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर लाइव मैच में आपस में ही लड़ते दिखे, जिनके बीच-बचाव में साथी खिलाड़ियों को आना पड़ा। इंग्लैंड की टीम 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। इन सब घटनाओं के बाद अब अगर एडिलेड टेस्ट वो हार भी जाएंगे तो पूरी सीरीज ही गंवा देंगे। ऐसे में इन सब फ़ैक्टर्स के दबाव का असर भारतीय टीम पर साफ़ दिख रहा है।
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर सरेआम हुई भिड़ंत का ये वीडियो एडिलेड टेस्ट में हो रहे पहले दिन के खेल का है। ये मामला तब हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 1 विकेट गिरे थे और टीम के स्कोर बोर्ड पर मात्र 48 रन थे। वायरल वीडियो से पता चलता है कि स्टोक्स और आर्चर के बीच लड़ाई की जड़ फील्ड प्लेसमेंट थी। लगता है आर्चर को स्टोक्स के लगाए फील्ड प्लेसमेंट से कुछ समस्या थी। जिसकी वो उनसे शिकायत कर रहे थे। उसी पर वीडियो में स्टोक्स उनसे कहते दिखते हैं कि, जब तुम बॉलिंग करते हो तो फील्ड प्लेसिंग की शिकायत मत किया करो। तुम केवल स्टंप पर बॉल करो। इसके बाद जोफ्रा आर्चर भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, इसी बीच खिलाड़ियों को स्टोक्स और आर्चर की बहस के बीच आना पड़ गया, बेन डकेट को आर्चर के गुस्से को शांत करते भी देखा जा सकता है।
आर्चर का करारा जवाब
बेन स्टोक्स से हुई लड़ाई के बाद मैच में आर्चर ने भी कमाल कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए और 2019 के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया। आर्चर का गेंद से वो प्रदर्शन स्टोक्स के लिए भी एक करारे जवाब की तरह रहा। इस मैच में आगे जोफ्रा आर्चर सिर्फ गेंद से कहर ढाने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान वो अच्छी बल्लेबाजी भी करते और पार्टनरशिप बनाते भी दिखे। गौर करने की बड़ी बात ये है कि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान पार्टनरशिप में भी बेन स्टोक्स का ही साथ दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आर्चर 30 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं 9वें विकेट के लिए उनकी स्टोक्स के साथ 45 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।



