आईपीएल ऑक्शन से पहले वेंकटेश अय्यर ने कमाल ही कर दिया। जिस दिन उधर अबू धाबी में IPL 2026 के लिए ऑक्शन हो रहा है। ऑक्शन में अय्यर के नाम की बोली भी लगी और उन्हें 7 करोड़ की बिड के साथ आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। ऑक्शन के ही दिन इधर भारत में उन्होंने बल्ले से धमाल मचा दिया है। वेंकटेश अय्यर ने 16 दिसंबर को यानी आईपीएल ऑक्शन वाले दिन ही पंजाब के खिलाफ खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने ये धमाका अपनी डोमेस्टिक टीम मध्य प्रदेश के लिए ओपनिंग करते हुए किया है। वेंकटेश के अलावा कैमरन ग्रीन की इस ऑक्शन में बड़ी लोटरी लगी है, ग्रीन को भी केकेआर ने मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
वेंकटेश का आईपीएल रिकॉर्ड
वेंकटेश अय्यर ने 16 दिसंबर को पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के मारते हुए 70 रन जड़े, जो कि टूर्नामेंट के इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर है और दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उनका बड़ा स्कोर 55 रन का था। बिहार के खिलाफ खेली उस 55 रन की पारी के बाद वेंकटेश ने इस टूर्नामेंट में खेली 7 लगातार पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बना पाने में नाकाम रहे थे। लेकिन, बड़ी बात ये है कि उस नाकामी को खत्म करने के लिए उन्होंने दिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन का चुना। और उन्हें इतनी बड़ी टीम के साथ खेलने का मौका मिल सकेगा। IPL में वेंकटेश अय्यर के अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने KKR के लिए 6 सीजन में 62 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1468 रन बनाने के अलावा उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने उन पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे मगर उसका रिजल्ट उसे उस तरीके से नहीं मिला था। ऐसे में उनकी पुरानी फ़्रेंचईजी ने उनपर अपना पुराना भरोसा नहीं दिखाया है।
ग्रीन की लगी लोटरी
कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए KKR को शुरुआत से लेकर अंत तक तीन टीमों से टक्कर मिली। ग्रीन के लिए बोली लगाने की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने की थी। लेकिन, फिर उस रेस में KKR और राजस्थान रॉयल्स शामिल हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने ग्रीन के लिए अपनी आखिरी बोली 13.40 करोड़ रुपये की लगाई। लेकिन, कोलकाता ने उनसे ज्यादा दांव लगाया। रेस से राजस्थान रॉयल्स के हटने के बाद CSK शामिल हो गई, जिसनें ग्रीन पर आखिरी बोली 25 करोड़ रुपये की लगाई। लेकिन, आखिर में 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर KKR, कैमरन ग्रीन को खरीदने में कामयाब रही। IPL में कैमरन ग्रीन के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 29 मैचों की 28 पारियों में बल्ले से 707 रन बनाने के अलावा गेंद से 16 विकेट चटकाए हैं। इसमें से 16 मैच उन्होंने मुंबई इंडियंस से खेले हैं और उसमें 452 रन बनाए हैं। ग्रीन ने मुंबई की ओर से खेलते हुए गेंद से 6 विकेट भी लिए हैं। वहीं RCB से खेले 1 सीजन में कैमरन ग्रीन ने कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 255 रन बनाने के अलावा 10 विकेट उन्होंने अपने नाम किए हैं। IPL में कैमरन ग्रीन के नाम 1 शतक भी दर्ज है, जो कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए बनाया था।



