Homeटेक्नोलॉजीये रहे 2025 के 6 सबसे महंगे स्मार्ट फोन्स, कीमत और फीचर्स...

ये रहे 2025 के 6 सबसे महंगे स्मार्ट फोन्स, कीमत और फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान!

साल 2025 स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी मार्केट के लिए काफ़ी शानदार साबित हुआ है। 2025 में सैमसंग, एपल, गूगल, ओप्पो और वीवो जैसे टॉप ब्रांड्स ने काफ़ी हाई रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है। इनकी कीमतें 1 लाख से लेकर 1.80 लाख रुपये तक पहुंची थी। इन स्मार्टफोन्स में दमदार कैमरा सिस्टम, हाई-एंड प्रोसेसर, और फ्यूचर-रेडी सॉफ्टवेयर अपडेटेड मिलता है। अगर आप यह जानने के इच्छुक हैं कि इस साल लॉन्च हुए सबसे महंगे स्मार्टफोन्स कौन से हैं, तो यह लिस्ट खबरनामा द्वारा खास आपके लिए बनाई गई है।

. iPhone 17 Pro Max (प्राइस 1,49,900 रुपये)- iphone 17 प्रो मैक्स के टॉप वेरियंट की कीमत भी 2 लाख 29 रुपये से भी ऊपर तय की गई है। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह Apple A19 Pro चिपसेट पर चलता है जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है, और बेहद ही तेज परफॉर्मेंस देता है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा, 48MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है, जो इसे एक प्रो-लेवल फोटोग्राफी की क्षमता योग्य बनाता है।

. Samsung Galaxy Z Fold 7 (प्राइस 174999 रुपये)- सैमसंग का यह वेरिएन्ट फिलहाल भारत में लॉन्च हुआ सबसे ज्यादा कीमत वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 2 लाख 16 रुपये के भी ऊपर तक जाती है। यह सैमसंग का फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन है, जिसमें 5-5 कैमरे और 2 डिस्प्ले (इनर और आउटर डिस्प्ले) का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में गैलेक्सी के लिए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसका स्लिम डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खसियतों में से एक है।

. Google Pixel 10 Pro Fold (प्राइस 1,79,999 रुपये)- गूगल के इस फोन में 8 इंच का फोल्डेबल LTPO OLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले भी मौजूद है। यह फोन Google Tensor G5 प्रोसेसर पर आधारित है और Android 16 पर चलता है, जिसमें 7 बड़े Android अपग्रेड का दावा किया गया है।

    . Vivo X Fold 5 (प्राइस 149,999 रुपये)- वीवो के इस फोन में 50MP के 3 रियर कैमरे और 20-20MP के दो सेल्फी कैमरा मिलते हैं। इसमें 8.03 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर चलता है और एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ आता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है।

    . Samsung Galaxy S25 Ultra (प्राइस 1,29,999 रुपये)- इस फोन में 6.9 इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिप पर चलता है और Android 15 पर आधारित है, जिसमें 7 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया गया है। कैमरा सेटअप में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी लेंस मौजूद है। जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेहद खास बनाता है।

    . Oppo Find X9 Pro (प्राइस- 1,09,999 रुपये)- ओप्पो के इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Mediatek Dimensity 9500 चिपसेट और ARM G1-Ultra GPU दिया गया है, जो कि इसे हाई परफॉर्मेंस कैटेगरी में लाता है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मौजूद है, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular