सोमवार 8 दिसंबर को रणवीर, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे सितारों वाली ‘धुरंधर’ की कमाई में 46.5 पर्सेन्ट की गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की कमाई में करीब 64 फीसदी की कमाई देखी गई। ऐसे में यह साफ है कि अब 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘धुरंधर’ के सामने 85 करोड़ में बनी लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ ने हथियार डालने शुरू कर दिए हैं। पहले हफ़्ते में तेरे इश्क में मूवी ने 83.65 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे शुक्रवार को 3.75 करोड़, शनिवार को 5.7 करोड़ रुपये, रविवार को 6.9 करोड़, और सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ये हर दिन गिरता पैमाना देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर की चमक ने इस मूवी को ओवरशैडो कर दिया है।
पहले से लगाया गया था अनुमान
ये बात हर कोई जान और समझ रहा था कि जैसे ही रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी, उसी दिन से धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की बॉक्स ऑफिस पर उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। पर ‘धुरंधर’ की रिलीज़ के पहले तीन दिनों तक तमाम आंधी-तूफान के बीच भी धनुष और कृति की फिल्म किसी तरह सिनेमाघरों में टिकी रही। पर ये हालात बहुत दिनों तक जारी नहीं रहे। सोमवार को ‘तेरे इश्क में’ ने आखिरकार ‘धुरंधर’ के सामने घुटने टेक ही दिए। फिल्म की कमाई तीन करोड़ से भी नीचे चली गई है, जो मेकर्स के लिए खतरे की घंटी भी है। हालाँकि धनुष की मूवी ने अभी तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई पूरी कर ली है लेकिन ये आंकड़ा अब आगे कितना जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। 5 दिसंबर को आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा बजट फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमा घरों में आती है। फिल्म पहले दिन तो उम्मीद से कम ही कारोबार करती है, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिलता है। सबकी निगाहें पहले सोमनार पर टिकी थी। दरअसल कई फिल्में सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर जाती हैं। हालांकि धुरंधर इस मामले में किस्मत की धनी साबित हुई है। फिल्म धुरंधर ने अब तक 126 करोड़ से अधिक की कमाई पूरी कर ली है। फिल्म ने सोमवार को भी शानदार कमाई की है। और इसकी शानदार कमाई का नुकसान उठाना पड़ा है आनंद एल राय की मूवी ‘तेरे इश्क में’ को।
ओटीटी से हुई है मोटी डील
हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा है कि ‘धुरंधर’ की ओटीटी डील भी कई करोड़ में हुई है। नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीद लिए है। जिसमें सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि दोनों पार्ट्स शामिल होंगे। यानी पार्ट 1 और पार्ट 2 के राइट्स लगभग 65 करोड़ रुपये में बिके हैं। यूं तो बड़ी फिल्मों की ओटीटी डील रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर होती हैं, पर छोटी फिल्मों को ओटीटी डील से कुछ खास कमाने का मौका नहीं मिल पाता है। आपको यह भी बता दें कि फ़िल्म धुरंधर दो पार्ट्स में रिलीज होगी, मूवी का दूसरा पार्ट 2026 में 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, रणवीर सिंह के करियर में भी यह एक बड़ा मौका है क्योंकि यह मूवी उनकी अब तक की सबसे बड़ी OTT डील साबित हो रही है।
अक्षय खन्ना का बड़ा हाथ
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का अंदाज जितना छा गया, उससे कई गुना ज्यादा पसंद लोग रहमान डकैत के किरदार को कर रहे हैं। फ़िल्म में रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है। हर तरफ उनका स्टाइल और डांस का वीडियो वायरल है इंटरनेट पर काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं SP चौधरी असलम के किरदार में संजय दत्त ने भी वीवर्स को काफी इम्प्रेस कर दिया है।



