भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की t20 सीरीज का पहला मैच आज यानि 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास किया है। इस सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाने का मौका है। दरअसल यदि सूर्या एक शतक बनाते हैं, तो वे t20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। 2025 से उन्होंने 17 t20 मैचों में 127.77 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं और इस दौरान कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। ऐसे में अब जब t20 वर्ल्ड कप करीब है तो सूर्या की ऐसी खराब फ़ॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालाँकि देखना अब यह होगा कि सूर्यकुमार यादव जो कि किसी समय दुनिया के नंबर 1 t20 बल्लेबाज़ हुआ करते थे, अपनी उस बादशाहत को कैसे वापस पाते हैं।
हार्दिक पाण्ड्या की टीम में वापसी
टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी भी एक बड़ा फैक्टर बनी है। एशिया कप के दौरान चोटिल होने के बाद, हार्दिक ने अब इंटेरनेश्नल क्रिकेट में वापसी की है। उनके पास t20 में 2000 रन और 100 विकेट पूरे करने का भी मौका है। वैसे हार्दिक उपस्थिति टीम को मजबूत संतुलन प्रदान करेगी। हार्दिक बड़े टूर्नामेंट्स में अपनी क्लच परफ़ोर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, साथ ही हार्दिक अपने स्किलसेट से मैदान पर अपनी उपस्थिति जाहिर करा देते हैं, चाहे वह बल्ले से हो, गेंद से या फिर फील्डिंग से ही क्यों न हो।
शुभमन गिल भी करेंगे कम्बैक
हार्दिक के अलावा शुभमन गिल भी कुछ समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज में गले की चोट के चलते गिल टीम से बाहर हुए थे। हालाँकि गिल की भी 20 ओवर फॉर्मैट में फ़ॉर्म कुछ खास नहीं रही है, फिर भी उन्हें लॉंग टर्म के लिए देखते हुए टीम का उप कप्तान चुना गया है। गिल से अच्छा प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जैसवाल जैसे प्लेयर्स टीम से बाहर ही बैठे हुए हैं। वैसे शुभमन गिल में काबिलियत की कोई कमी नहीं है लेकिन अब देखना यह होगा कि गिल अपने टैलेंट को बड़े मंच पर दुनिया के सामने कैसे लाते हैं।
ऐसी हो सकती दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरीके से तैयार है ऐसा सूर्यकुमार यादव मैच से पहले की प्रेस कॉन्फरेंस में सभी को बता दिया है, तो आइए नज़र डालते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर।
(इंडिया)- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (कीपर), हार्दिक पाण्ड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवती।
(साउथ अफ्रीका)- एडेन मार्करम(कप्तान), क्विंटन डिकॉक(कीपर), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्तबस, डेविड मिलर, मार्को यांसन, कोरबिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगीडी, आंरीक नारखिया।
स्क्वाड-
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका- ऐडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवोन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्खिया, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका।



