सांसद राजकुमार चाहर ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में की तैयारी बैठक
आगरा:-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में इस वर्ष भी युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य खेल महोत्सव 20 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। इसी की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यालय में सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
शुभारंभ 20 दिसम्बर को किरावली से
सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ 20 दिसंबर की सुबह किरावली मिनी स्टेडियम से ‘नमो दौड़’ के साथ होगा। यह दौड़ महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी दौड़ में विजयी महिला खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएँगे जो ११ हज़ार प्रथम ७१०० द्वतीय व 5100 तृतीय स्थान पर आने वाली महिला विजेता धावकों को दी जाएगी ये दौड़ 2 किलोमीटर की होगी। सांसद चाहर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, जल व्यवस्था और ट्रैक मार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कराई जाएँ।
कई खेलों में होगा रोमांचक मुकाबला
इस बार खेल स्पर्धा को और अधिक भव्यता देने के लिए विभिन्न वर्गों—महिला, पुरुष और दिव्यांग—में कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य रूप से निम्न प्रतियोगिताएँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी—
एथलेटिक्स,बास्केटबॉल,बैडमिंटन,रस्साकसी,कुश्ती,खो-खो,वॉलीबॉल,क्रिकेट,बॉक्सिंग,दिव्यांग खेल अन्य पारंपरिक व आधुनिक खेल होंगे। बैठक में हुई प्रत्येक खेल के आयोजन स्थल, तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति, प्रतिभागियों के पंजीकरण, सुरक्षा प्रबंधन, आदि प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की
सांसद चाहर ने बताया 25 दिसंबर को अकोला मिनी स्टेडियम में सभी विधानसभाओं के विजेताओं का फाइनल व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, उससे पूर्व पुरुष वर्ग की नमो दौड़ प्रतियोगिता होगी जिसमें विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा व विभिन्न खेलों के चैंपियन खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
सांसद चाहर ने कहा कि यह खेल महोत्सव युवाओं में खेल के प्रति जुनून जगाने का ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है उन्होंने कहा कि स्पर्धा का उद्देश्य सिर्फ खेल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच से जोड़ना है, ताकि वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकें। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा,एसबीएस राठौर, राहुल पालीवाल,सतेंद्र यादव,राजीव सोई, पंकज शर्मा, सचिन गोयल,आशीष वर्मा,संजय गौतम, हरीश कुमार, जुनैद सलीम,शैलेंद्र शर्मा, हरदीप सिंह, नेत्रपाल सिंह,अजय सिंह, अमिताभ गौतम, किरण कश्यप,सुमन सिंह, पुष्पेंद्र यादव, रतन सिंह भदौरिया, मनोज कुशवाहा, अनुज कपूर,हरदीप सिंह हीरा, शकील खान,आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।



