
लखनऊ। रविवार को आशियाना स्थित हिंद नगर क्वींस पैलेस मे महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदम श्री से सम्मानित कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव जी उपस्थित रही l कार्यक्रम मे लगभग ढाई सौ से अधिक महिलाओ का सम्मान हुआ l इसके साथ ही शिव और शक्ति संतुलन के रूप में पुरुषों को भी सम्मानित किया गया l उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक बंधु चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर योगाचार्य पंडित नवीन को शिव शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया l
माँ वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका पल्लवी सिंह, नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका गुंजन वर्मा, योग शिक्षिका एवं समाजसेविका नेहा द्विवेदी,पर्यवेक्षक अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग प्रियंका त्रिपाठी , महिला योग शक्ति से योग मित्र कुसुम पाठक, गीतांजलि तिवारी, शालिनी बंसल, अरोड़ा बाजपेई, प्रियंका शुक्ला, उषा द्विवेदी, कीर्ति कपूर,कामाक्षी शुक्ला, उर्मिला मिश्रा, योग शिक्षिका विभा पाठक का अहम योगदान रहा l

कार्यक्रम का आयोजन शिवी शिल्पग्राम की संस्थापिका पुनीता भटनागर के द्वारा किया गया l नारी सशक्तिकरण सम्मान के अवसर पर पर योग गुरु पंडित नवीन ने बताया महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर नारी को जागरूक करना आवश्यक है l



