लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को पूरी तरीके से चौका दिया है। दरअसल लोकबंधु अस्पताल में ड्यूटी पर लगी एक महिला सफाई कर्मचारी की मौत इस तरीके से हुई है जिससे उसके जिले के सहकर्मियों, निवासियों और प्रशासन समेत डॉक्टर्स भी पूरी तरह से भौचक्के रह गए हैं। दरअसल सोमवार 8 दिसंबर को लगभग शाम 7 बजे सफाई कर्मचारी किरन देवी जो कि उस समय सन फ़ैसिलिटी के कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थी, बाथरूम में जाती हैं जहां पर वे चक्कर खाकर गिर जाती हैं। इसके बाद डॉक्टर्स ने सभी को चौकाते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार्डियक अरेस्ट की जताई जा रही संभावना
वैसे तो मृतक किरन की मौत कारण तो अभी तक पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन डॉक्टर्स के अनुसार मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। हालाँकि डॉक्टर्स ने यह भी बताया है कि पोस्ट मार्टम के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा। वैसे मृतक किरन पिछले 3 सालों से लखनऊ के लोकबंधु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में सन फ़ैसिलिटी के कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी। रोज की तरह वह 8 दिसंबर को भी वह अपने काम में लगी हुई थी। किसी साथी कर्मचारियों के अनुसार वे आज भी रोज ही की तरह नॉर्मल दिख रहीं थी, उन्हें कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं महसूस हो रही थी। शाम के करीब 7 बजे वे बाथरूम में जाती हैं जहां में चक्कर आने से बेहोश होकर गिर जाती हैं, जिसके कुछ देर बाद लोग उन्हें अचेत पड़ा हुआ देखकर, डॉक्टर्स को इसकी जानकारी देते हैं। जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टर्स ने सभी को चौकाते हुए किरन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में भी सन्नाटा मच गया। कि जो औरत अभी तक एकदम स्वास्थ्य तरीके से काम कर रही थी, अचानक उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे पोस्ट मार्टम के बाद मौत का असली कारण सबके सामने आ ही जाएगा। उपरोक्त घटना की जानकारी लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने दी है।
पारा क्षेत्र की थी निवासी
मिली जानकारी के मुताबिक किरन लखनऊ के पारा क्षेत्र की निवासी थीं। वहां से वो अस्पताल तक डेली सफ़र करके जाया करती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरन के परिवार में उसकी एक 17 साल की बेटी, पति और 2 बेटे भी हैं। किरन के पति का नाम रामप्रवेश गोंड है। इस घटना की सूचना पाने के बाद से ही किरन के परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार के साथ ही किरन के साथी कर्मचारियों और पूरे अस्पताल में भी शोक का माहौल है। इस मामले में अब आगे यह देखना होगा कि मौत असली कारण क्या है साथ ही अस्पताल प्रबंधन किरन के परिवार की किस प्रकार से मदद करता है। हालाँकि पुलिस को इस मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिना कोई देर किए दी जा चुकी है, और पुलिस मामले की जाँच पड़ताल अपने तरीके से कर रही है।



