Homeबड़ी ख़बरेंबंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी अभियान, आज तीन...

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी अभियान, आज तीन जगह की जनसभाएं

श्रेया मेहरोत्रा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्य में चुनाव प्रचार को तेज करते हुए तीन बड़ी जनसभाएं कीं। ममता बनर्जी ने आज पिंगला, तमलुक और जगतबल्लवपुर में लोगों को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील की।दिन की शुरुआत में ममता बनर्जी ने पिंगला में जनसभा की, जहां बड़ी संख्या में लोग उनकी रैली में शामिल हुए।

इसके बाद उन्होंने तमलुक में दूसरी सभा को संबोधित किया। वहीं दिन की आखिरी रैली जगतबल्लवपुर में हुई, जहां भी समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य आने वाले 23 अप्रैल से शुरू होने वाले मतदान से पहले जनता तक पहुंचना और चुनावी माहौल बनाना था।

अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कामों और योजनाओं का जिक्र किया और लोगों से एक बार फिर अपनी पार्टी को समर्थन देने की बात कही।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिन इलाकों में आज रैलियां हुईं, वहां चुनावी मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में ममता बनर्जी की ये जनसभाएं चुनाव से पहले पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular