
आगरा।
बिचपुरी ब्लॉक के गांव अमरपुरा सचिवालय पर गुरुवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में SIR अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फॉर्म संख्या 6 के लगभग 117 आवेदन पत्र भरवाए गए, जिससे अभियान को गति मिली।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अभियान के प्रति उत्साह और जागरूकता का परिचय दिया। सांसद राजकुमार चाहर ने उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शिशिर यादव, लाल सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख सोनू दिवाकर, गुड्डु चाहर, मोहन सिंह चाहर, मंडल अध्यक्ष पदम सिंह, बीडीओ रंजन सिंह, सांसद प्रतिनिधि आगरा ग्रामीण राकेश लोधी, ओमप्रकाश चलनी वाले, रुचि चतुर्वेदी,सतेंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र बघेल,मानवेन्द्र तोमर,फ़ौरन सिंह, पवन सिकरवार,देवकीनंदन शर्मा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



